Thursday, June 26, 2025
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

UP News: चंद्रशेखर की पार्टी का नेता दुष्कर्म के मामले में फंसा, गिरफ्तार करने मुंबई से आई पुलिस

नगर के मोहल्ला नई सराय निवासी व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आवेज ताजीम अहमद पर एक महिला ने मुंबई में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने धामपुर में दबिश दी है, लेकिन आवेज नहीं मिला। 

आवेज ने लॉयन ग्रुप ऑफ़ इंडिया नाम से एक सामाजिक व मानवीय अधिकार संगठन भी बनाया हुआ है, जिसका वह राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह धामपुर के अलावा मुंबई में भी रहता है। 

यह मुकदमा मुंबई में जोगेश्वरी ईस्ट स्थित मेघावाड़ी पुलिस स्टेशन में कुछ समय पहले दर्ज कराया गया है, दो दिन पहले आवेज की तलाश में मेघावाड़ी थाने के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सम्राट बाग अपनी टीम के साथ धामपुर आए थे, लेकिन तलाश के बावजूद आवेज नहीं मिला। 

मुकदमा दर्ज होने व पुलिस टीम आने की पुष्टि फोन पर सम्राट बाग के अलावा धामपुर कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान ने भी की है। 

वहीं, इस मामले में आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर के प्रतिनिधि व जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन का कहना है कि आवेज पहले कार्यकारिणी सदस्य थे, लेकिन अब वह पार्टी में सक्रिय नहीं हैं। इस मुकदमे के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles