पूर्व केंद्रीय मंत्री महरिया का डोटासरा पर तंज कहा – उपचुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत के सदमे से नहीं उबर पाए

0

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष महरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा दिए गए बेतुके बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संविधान के पावन पर्व के अवसर पर डोटासरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके सारी हदें पार कर दी है। 

उन्होंने कहा कि डोटासरा को संविधान की बात करने से पहले ये सोचना चाहिए कि देश में इमरजेंसी किसने लगाई। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है। 

X NewsStoreLive

प्रदेशाध्यक्ष पर टिप्पणी को बताया अशोभनीय

महरिया ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेता होने के साथ ही, संसद सदस्य तथा पूर्व विधायक भी हैं। उनके बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करना बहुत ही अशोभनीय है। 

उन्होंने कहा कि उपचुनावों के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी और गोविंद डोटासरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जी के नेतृत्व में उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के सदमें से अब तक उबरे नहीं है। इसलिए हल्की मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह के हल्के बयानों को सहन नहीं करेगा और करारा जवाब दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बरों के लिए बने रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here