जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज शाम दिल्ली जाने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। वे शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की 10वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
नीति आयोग की इस बैठक में मैन्युफेक्चरिंग सर्विसेज, ग्रामीण कृषि, शहरी विकास, रिन्युएबल एनर्जी और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री राजस्थान की उपलब्धियों और नवाचारों को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ पहले ही इन बिंदुओं पर चर्चा कर तैयारी कर ली है। बैठक में ‘विकसित राजस्थान 2047’ के विजन पर आधारित योजनाओं की प्रगति और नवाचारों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री 25 मई को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे, जो दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को लेकर विचार- विमर्श किया जाएगा।
इसके अलावा, मुख्यमंत्री 25 मई को एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे, जो दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित होगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को लेकर विचार- विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव सुधांश पंत भी बैठक में शामिल होंगे। राजस्थान सरकार ने बैठक से पूर्व सभी संबंधित विभागों से विभिन्न विषयों पर प्रगति रिपोर्ट तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री के प्रजेंटेशन में इन रिपोर्ट्स का समावेश होगा। यह दौरा मुख्यमंत्री के लिए राजस्थान के नवाचारों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उनकी भागीदारी से राज्य के विकास के लिए नई योजनाओं और संसाधनों की दिशा में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले,डबल इंजन की सरकार में योजनाओं का मिल रहा लाभ