भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर फिर खरे उतरे सतीश पूनियां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में भी भाजपा ने किया विजय शंखनाद

0

राजस्थान, हरियाणा के बाद दिल्ली में भी दिखा सतीश पूनियां का रणनीतिक कौशल माइक्रो मैनेजमेंट चुनाव प्रबंधन 

जयपुर/न्यूज़ स्टोर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में अपने कुशल रणनीतिक कौशल एवं मजबूत माइक्रो मैनेजमेंट चुनाव प्रबंधन से प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के चुनाव प्रबंधन की कुशलता दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिली।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनियां को नजफगढ़ जिले की पांच विधानसभा सीटों की चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी थी, इन सभी सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है।

पूनिया का शानदार चुनाव प्रबंधन 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति एवं मार्गदर्शन में दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा, सह प्रभारी अल्का गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा की रणनीति और परिश्रम से दिल्ली में संगठन को धरातल पर मजबूती मिली, इन सभी नेताओं का परिश्रम जीत में तब्दील हुआ।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सतीश पूनियां ने नजफगढ़ जिले की नजफगढ़, विकासपुरी, उत्तम नगर, मटियाला और द्वारका विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन और कैंपेनिंग की जिम्मेदारी संभाली थी, इन सभी सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की है।

बखूबी निभाई जिम्मेदारी 

सतीश पूनियां दिल्ली में नजफगढ़ जिले की 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ लगभग एक दर्जन सीटों पर पन्ना प्रमुख सम्मेलन, ओबीसी सम्मेलन,  प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन, प्रबुद्धजन सम्मेलन, उद्यमी सम्मेलन, किसान सम्मेलन, प्रमुख कार्यकर्ता बैठक, बूथ सम्मेलन इत्यादि कार्यक्रमों में शिरकत कर दिल्ली में भाजपा के विजय संकल्प के लिए महीनेभर तक संकल्पित होकर जुटे रहे।

उल्लेखनीय है कि सतीश पूनियां ने भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के दौरान सवा तीन साल में पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से राजस्थान में 53 हजार से अधिक बूथों पर गुजरात, उत्तर प्रदेश इत्यादि राज्यों के मॉडल की तरह फोटोयुक्त बूथ समितियां के गठन से लेकर पन्ना एवं शक्ति केंद्रों तक पार्टी को पहुंचाने का कार्य किया, विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने तत्कालीन सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के खिलाफ पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव में भारी सफलता हासिल की थी।

राजस्थान में भी निभाई थी अहम ज़िम्मेदारी 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान सतीश पूनियां के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में महिला सुरक्षा, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, किसान कर्ज माफी इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर तमाम आंदोलन किये थे, धरना प्रदर्शन से लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी और भाजपा संगठन को पूरे प्रदेश में मजबूत कर भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल में सतीश पूनियां के नेतृत्व में समूचे राजस्थान के समस्त जिलों, मण्डल और बूथ तक कोरोनाकाल में भाजपा राजस्थान इकाई ने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता से सेवा ही संगठन अभियान चलाया था, जिसके जरिये करोड़ों जरूरतमंदों को भोजन, राशन, पानी इत्यादि सुविधा पहुंचाने का काम किया था, इस अभियान की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2020 में प्रशंसा करते हुए कहा था कि कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभर में सेवा के शानदार कार्य किये हैं, जिनमें राजस्थान में भाजपा ने सेवा के अनूठे एवं उत्तम कार्य किये, इसके लिये भाजपा राजस्थान इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

मोदी की जनकल्याणकारी नीति से हुआ 

सतीश पूनियां ने कहा, विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व में भाजपा ने वर्षभर के दौरान राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से शुरू की विजय यात्रा हरियाणा, महाराष्ट्र से होते हुये अब दिल्ली में भाजपा ने विजय का शंखनाद कर दिया, जो केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद से भाजपा ने संभव कर दिखाया है।

दिल्लीवासियों ने भाजपा को जीत का आशीर्वाद देकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाई है और भ्रष्टाचार और कुशासन को पोषित करने वाली आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, इससे स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली और देश की जनता को मजबूत नेतृत्व, सुशासन, विश्वास और जनहितकारी नीतियों पर भरोसा है, जो मोदी सरकार ने बुनियादी विकास से मुमकिन कर दिखाया है।

ऐसे ही बेहतरीन और ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ स्टोर

आज का सुविचार

नियति ही नीति तय करती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here